Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा और सामान्य ज्ञान को परखने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों को छह समूहों में बांटकर मौखिक तथा ऑडियो राउंड के माध्यम से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्रुप बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप ई द्वितीय तथा ग्रुप डी तृतीय स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: नमामि गंगे क्विज: विद्यार्थियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.