Bokaro News: रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता
बोकारो, नवम्बर 6 -- Bokaro News: बेरमो। स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दुग्दा में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों और सुसज्जित दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रतियोगिता में बीएड प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक कौशल एवं सौंदर्यबोध का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के निदेशक सह सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि अस्तो मां सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय के भाव के साथ जीवन के अंधकार को हरता है दीपोत्सव। महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पूनम प्रसाद ने भी प्रतिभागियों की कलात्मक प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.