बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: बोकारो जिला रग्बी एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय अस्मिता रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर वन में किया गया। मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह व जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि बोकारो में पहली बार रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करना गर्व की बात है। इस रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 12 स्कूल की रग्बी फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। सभी 12 टीमों को तीन पुल में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोल्डन ईगल्स बनाम साइक्लोन रग्बी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी के अलावा केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के प्राचार्य मनोज कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमा...