बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, पूर्व मुखिया स्व फुलचंद सोरेन की पुण्यतिथि तथा रामेश्वर मरांडी का शहादत दिवस एक साथ फुलचंद सोरेन स्मारक समिति द्वारा मनाया गया। आदिवासी समाज सहित अन्य ने भाग लिया। चंद्रपुरा के वरीय विस्थापित नेता लखी हेंबरम, रांगामाटी दक्षिणी के मुखिया नारायण मरांडी, मो समीद व सुभाष महतो सहित अन्य ने बिरसा मुंडा व फुलचंद सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भुरसाबाद गांव में शहीद रामेश्वर मरांडी की शहीद वेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। चंद्रपुरा के सब्जी मार्केट में आयोजन में विस्थापित नेता लखी हेंबरम ने कहा कि समाज के लिए सोच अच्छा रखना होगा तथा मदद के लिए खड़ा होना होगा तभी सभी काम हो सकता है। यहां के आदिवासी नेताओं व परिवारों ने हक अधिकार के लिए अपनी कु...