बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे "सेवा संकल्प अभियान" के तहत शनिवार को बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उपस्थित रहे। उन्होंने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। यह भी पढ़ें- मोदी @25 पर BJP का मास्टरप्लान! PM के जन्...