बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में पाई एप्रॉक्सिमेशन डे के अवसर पर बुधवार को अंतर-सदनीय गणित क्विज़ प्रतियोगिता 'मैथ निंजाज़' का आयोजन किया गया। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस मंचीय प्रतियोगिता ने गणित को रोचक और रोमांचक अनुभव में बदल दिया। प्रतियोगिता में प्रारंभिक चरण से चयनित विद्यार्थियों ने जॉयफुल आर्यभट्ट, होपफुल रामानुजन, फेथफुल यूक्लिड और पीसफुल पाइथागोरस टीमों का प्रतिनिधित्व किया। गणना, चित्र-पहचान, तार्किक पहेलियां, ब्लाइंडफोल्ड तथा रैपिड फायर जैसे विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी सूझबूझ, एकाग्रता, सटीकता और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में होपफुल रामानुजन टीम के एंजेल, अलेशा शिबली और वेदांत राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- ...