बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में 'मेरा विद्यालय निपुण व मैं भी निपुण' कार्यक्रम का मूल्यांकन छह चरणों में किया जाएगा। मूल्यांकन 24 अगस्त से 19 दिसंबर तक प्रस्तावित है। प्रथम चरण 24 से 31 अगस्त तक चलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने बताया कि मूल्यांकन के लिए चयनित शिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 19 से 22 अगस्त तक झारखंड शिक्षा परियोजना के सभाकक्ष में हुआ। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। चयनित शिक्षकों द्वारा विद्यालयों और छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक कार्य दिवस में एक विद्यालय तथा छह कार्य दिवसों में छह विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाना है। यह भी पढ़ें- मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण 2.0...