बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मेडिकेंट अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में उन्नत पीईटी-सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। इससे कैंसर मरीजों की बीमारी की स्थिति और उसके फैलाव का आकलन करने, स्टेजिंग, उपचार के असर की निगरानी तथा आगे की उपचार योजना बनाने में चिकित्सकों को सहायता मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पीईटी-सीटी जांच से कम समय में मरीज की बीमारी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार कैंसर के अलावा हृदय, गुर्दे और अन्य संबंधित रोगों की जांच में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यहां आयुष्मान कार्डधारकों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...