बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा गांव में मंगलवार की रात ऑटो और बाइक की टक्कर में मृत सुजीत तुरी के आश्रित को मुआवजा के तौर पर ढाई लाख मिलेगा। गुरुवार को चंद्रपुरा में स्थानीय पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौता वार्ता में इसकी सहमति बनी। ऑटो मालिक व उसके साथ आए व्यक्तियों ने ढाई लाख देने का आश्वासन दिया है। मृतक के परिजनों व ग्रामीण द्वारा बुधवार को मुआवजा को लेकर हंगामा करते हुए रोड जाम किया गया था। समझौता वार्ता के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा में किशोर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, रोड जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...