बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी एवं खेतको पंचायत भवन में सोमवार को पिछले एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में अन्मेप्ड मतदाताओं का नोटिस तामिल के पश्चात मतदाताओं की दावा आपत्ति का निष्पादन का कार्य सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 35 बेरमो सह बीडीओ पेटरवार के द्वारा किया गया। बीएलओ, सुपरवाइजर व प्रतिनियुक्त शिक्षक थे। बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम प्रारूप प्रकाशन में नहीं है वैसे सभी 18 वर्ष से ऊपर मतदाता फॉर्म सिक्स के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता को निर्धारित मूल दस्तावेजों का प्रमाणिकता के सत्यापन हेतु कैंप लगाया गया, जिसमें नो मैपिंग मतदाता को वैसे निम्न प्रमाण पत्रों में से किसी एक का प्रमाण पत्र जमा करने का आग्रह किया गया जिसमें, पेंशन भोगी को प्रमाण पत्र, 1987 से पहले बैं...