Bokaro News: मुख्य खबर रोशनी से जगमगाया बोकारो, घरों में गूंजे लक्ष्मी-गणेश के जयकारे
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दीपों का पर्व दीपावली बोकारो में रविवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्सव की रौनक छाई रही। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी रोशनी, झालरों और दीपों से सजाया गया था। शाम ढलते ही पूरा बोकारो रोशनी से जगमगा उठा। चास, कोऑपरेटिव कॉलोनी, बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी, माराफारी, कुर्मीडीह, रानीपोखर सहित विस्थापित क्षेत्रों और विभिन्न सेक्टरों में दीपावली का उत्साह देखते ही बना। देर रात तक आसमान में आतिशबाजी होती रही और पटाखों की आवाज गूंजती रही। दीपावली को लेकर सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखा गया। घरों की साफ-सफाई और सजावट के बाद लोग खरीदारी में जुटे रहे। चास मेन रोड, सेक्टर चार सिटी सेंटर, सेक्टर नौ सहित शहर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.