बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: बोकारो के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से आधी रात शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों और राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम से ही पूजा स्थलों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक जारी रही। रात करीब 11 बजे से विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए और सामूहिक रूप से आरती की। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात तक म...