बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के सम्मान में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। वे अपने निजी कार्य के कारण बोकारो पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...