बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा रविवार को सेक्टर 2डी स्थित मां अंबे गार्डन काली मंदिर परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने की। विगत 5 जुलाई को मिथिला एकेडमी में आयोजित पिछली आमसभा में प्रस्तावित विभिन्न निर्णयों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पारित प्रस्तावों के तहत श्रवण कुमार झा को एक स्वर में सभी ने संगठन का नया उपाध्यक्ष स्वीकार किया।

सामाजिक उत्कर्ष की आवश्यकता परिषद के निदेशक मंडल के संयोजक व मिथिला एकेडमी स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा आपसी सहयोग, एकजुटता और समन्वयन से ही सामाजिक उत्कर्ष संभव है। आगंतुकों का स्वागत करते हुए परिषद के महासचिव नीरज चौधरी ने आमसभा की उपादेयता रेखांकित की। वित्त सचिव मिहिर मोहन ठाकुर ने संगठन के बजट व अन्य व...