बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: संत जेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में बोकारो जिले के नौ स्कूलों के 256 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें लोयोला स्कूल गोमिया व ललपनिया, हॉली क्रॉस स्कूल बालीडीह, संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह, संत एंथनी स्कूल जारंगडीह, मासी मारसाल स्कूल पतकी व कजरकिलो तथा संत जेवियर्स हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूल की जूनियर और सीनियर टीमें शामिल हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन टूर्नामेंट का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि फादर अरुण मिंज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इसके बाद प्राचार्य ने किक ऑफ कर जूनियर और सीनियर वर्ग के पहले मैचों का शुभारंभ किया।

स...