बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो ने संत जेवियर्स हिंदी मीडियम स्कूल को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मासी मार्शल स्कूल पतकी ने संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो ने लोयला स्कूल ललपनिया को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मासी मार्शल स्कूल पतकी ने संत लुईस स्कूल को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो ने मासी मार्शल स्कूल पतकी को 2-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मासी म...