बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: रथयात्रा के दिन से चंद्रपुरा थाना मैदान स्थित मासीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में स्वास्थ्य लाभ उठा रहे भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ शुक्रवार की देर शाम को अपने घर श्रीजगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। इस दिन बाहुड़ा/लौटती रथयात्रा होगी। भगवान अपने मासी के घर पिछले आठ दिनों से विश्राम कर रहे हैं। उनकी नित्य पूजा हो रही है तथा तरह-तरह के भोग लगाए जा रहे हैं। शाम में रोज उनकी आरती भी उतारी जा रही है जिसमें शहरवासी भाग ले रहे हैं। गुरूवार की दोपहर उनको विशेष भोग लगाया जाएगा। पुजारी संतोष पांडा व कैलाश पांडा ने बताया कि पिछले आठ दिनों से भगवान यहां पर हैं और 9वें दिन वे रथ पर सवार होकर अपने घर लौट जाएंगे। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्न्नाथ को लेने मासीबाड़ी पहुंचीं महालक्ष्मी इसके पहले यहां पर छेरा पहारा का कार्यक्...