बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी में अपराधियों ने 24 वर्षीय अमित शर्मा की बोल्डर से चेहरा व आंख कुचलकर वीभत्स हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उसी कॉलनी में डोम पारा के पास खेत में फेंककर फरार हो गए। परिजनों के सूचना पर माराफारी इंस्पेक्टर संजय कुमार रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मृतक युवक चास में केडब्रिज कंपनी में काम करता था, फील्ड वर्क के बाद रात आठ बजे पंच आउट कर घर लौटता था। शनिवार रात जब समय पर वो नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया, फोन बंद आने पर परिजनों कि बेचैनी बढ़ने लगी। इधर उधर ढूंढने के क्रम में रात दो बजे घटनास्थल के पास उसकी बाइक दिखी, उससे कुछ दूरी पर वीभत्स तरीके से कुचला हुआ उसका शव बरामद किया गया, फिर पुलिस को सू...