बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। मारवाड़ी महिला समिति, चास की ओर से मंगलवार को स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समिति की सदस्यों सहित स्थानीय महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता वर्मा ने किया। उत्सव में साक्षी सिन्हा और जीनल कुमारी की एकल नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दोनों की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित महिलाओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, मारवाड़ी गीतों की धुन पर महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला और अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गरबा उत्सव में छाया उल्लास, झूमी महिलाएं रंग-बिर...