बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में बाल वाटिका 1,2 व 3 व कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों द्वारा मानसून फिएस्टा का रंगारंग आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, मधुर संगीत और उत्साहपूर्ण वातावरण से जीवंत हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ से हुआ। इसके बाद बाल वाटिका1,2 व 3 के बच्चों ने आराधना व रुखसाना के कुशल मार्गदर्शन में मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने श्रीमती सोनिया के मार्गदर्शन में श्रावणी मेला व कांवर यात्रा का आकर्षक मंचन प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- Shamli News: नन्हे शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा से गूंजा सरस्वती शिशु वाटिका परिसर वही...