बोकारो, जुलाई 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह ओपी क्षेत्र के मानगो में रविवार देर रात कन्हैया साव के घर से करीब 7 लाख 16 हजार 400 रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल हैं। घटना के संबंध में गृहस्वामी के आवेदन पर बालीडीह ओपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान चोर घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर और खिड़की की लोहे की रॉड काटकर अंदर घुसे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 700 ग्राम सोना, 4.5 किलो चांदी व 3 लाख नकद उड़ाएचोरी के तरीके चोरों ने कमरे में रखे जेवरात और नकदी समेट ली तथा फरार हो गए। सुबह परिवार की नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस की...