Bokaro News: मातृ निकेतन चोरीकांड में एसपी सख्त
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। चिराचास थाना क्षेत्र स्थित मातृ निकेतन में 26 अगस्त को हुई करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति चोरी के मामले में अनुसंधान की प्रगति पर एसपी नाथु सिंह मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को क्राइम मीटिंग के दौरान गृहस्वामी बुजुर्ग अर्जुन सिंह के पुत्र प्रभाकर सिंह एसपी से मिलने पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जताया। उन्होंने बताया कि पुलिस के स्तर से की जाने वाली कई कार्रवाई उन्हें स्वयं करनी पड़ी। आसपास के लोगों से आग्रह कर सीसीटीवी फुटेज जुटाकर पुलिस को सौंपा गया, जिसमें दो संदिग्ध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रभाकर सिंह ने बताया कि चोरी के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ औजार भी चोर घटनास्थल पर छोड़ गए थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: त्योहारों में सुरक्षा को लेकर अभी से तैयारी करें : एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.