बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-12 ए, ई दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार की देर रात माता जागरण का आयोजन किया गया। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ माता की ज्योत लाकर किया गया। समाजसेवी आरबी सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश राय, सत्येंद्र नारायण सिंह, ओमशंकर सिंह, सियाराम शर्मा और वाल्मीकि जी सहित समिति के सदस्यों ने ज्योत लाकर जागरण की शुरुआत की। इसके बाद मां दुर्गा का आह्वान करते हुए भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए। माता ...