बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में माइन क्लोजर के अंतर्गत कम्युनिटी डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड प्लान (सीडीएलपी) की गतिविधियों को अंतिम रूप देने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीएल एवं बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी तथा पर्यावरण एवं माइन क्लोजर से जुड़े नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में काथारा एवं ढोरी क्षेत्र द्वारा प्रस्तावित सीडीएलपी गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने कहा कि माइन क्लोजर के तहत तैयार की जाने वाली योजनाओं का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय के लिए स्थायी एवं सम्मानजनक आजीविका के अवसर सृजित करना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि गतिविधियों का चयन क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकता...