बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: जारंगडीह में मां शीतला पूजा वार्षिक महोत्सव धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया। दक्षिण भारत तमिलनाडु से मंगाई गई वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो बारह नंबर कॉलोनी स्थित मंदिर से निकल कर मेन रोड होते हुए दामोदर नदी घाट पहुंची जहां दक्षिण भारत के विधि विधान से मां शीतला के नाम से जल भरकर यात्रा नृत्य करते हुए पुनः मंदिर पहुंचा गया। यहां पूरे भक्तिभाव से माता के कलश का स्वागत किया गया। कलश को पांच बार मंदिर की परिक्रमा करने के बाद नारियल फोड़कर मंदिर में विराजमान किया गया। तद्पश्चात पूजा अर्चना कर भोग का वितरण किया गया। इस पूजा के बारे में मंदिर के सचिव सोनी सिंह ने बताया कि जारंगडीह में मां शीतला की पूजा विगत सात दशक से अधिक समय से की जा रही है। मां शीतल की पूजा अर्चना तमिलनाडु से आकर यहां रहने वालों...