बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: प्रखंड की सदमा कला पंचायत अंतर्गत भेलवा टांड में आयोजित मां मनसा पूजा में शनिवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने मां मनसा की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। भेलवा टांड पहुंचने पर आयोजन समिति, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का भव्य स्वागत किया।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मां मनसा की आराधना हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्रा...