बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: बोकारो में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश के कारण बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ, जबकि स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी सामान्य से कम रही। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सेक्टर-4 सिटी सेंटर में सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखना ही उचित समझा। वहीं, सेक्टर-9 कुम्हार चौक के समीप सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में भी जलनिकासी व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है。

चार सितंबर तक बारिश के आसार मौसम विभाग के अ...