Bokaro News: मां चंचली मंदिर में कलश स्थापना, उमड़े श्रद्धालु
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां चंचली मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नवरात्र की पूजा शुरू हुई। कलश स्थापना के साथ ही मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाली विशेष पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर उत्साह देखा गया। इस मौके पर अध्यक्ष रितेश कुमार पांडे, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार पांडे, सदस्य सकलदेव राय व संतोष पाठक सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू,मंदिरों में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.