Bokaro News: महिला होमगार्ड जवानों के अधिकारों को लेकर बैठक कल
बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। महिला होमगार्ड जवानों के अधिकार, सम्मान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 जुलाई को दोपहर 3 बजे से सेक्टर 5 पत्थरकट्टा स्थित लाइब्रेरी ग्राउंड में बैठक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी महिला होमगार्ड जवान अनुराधा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक किसी व्यक्ति, संगठन या पद के समर्थन अथवा विरोध के लिए नहीं, बल्कि महिला होमगार्ड जवानों के हक और सम्मान की आवाज को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी शामिल होंगे। अनुराधा ने जिले की सभी महिला होमगार्ड जवानों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जिला बार में महिला उम्मीदवार का नामंकन निरस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.