बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: बोकारो। बालीडीह थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में सिजुआ राधागांव निवासी आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में बताया गया कि वहीं की राजमीन परवीन ने 11 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसमें आजाद के अलावा शाहिल अंसारी, हसीना खातून, जब्बार अंसारी समेत अन्य को आरोपी बनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...