Bokaro News: महिलाओं ने मनाया गणेश उत्सव
बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: फुसरो नगर परिषद के करगली डबल स्टोरी कॉलोनी में लक्ष्मी प्रसाद के आवास पर महिलाओं द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव को लेकर कॉलोनी में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय जनों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के माध्यम से महिलाओं ने आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बप्पा के दरबारों में दिव्य झांकियों, भजनों से बह रही भक्ति की गंगा आयोजन में मुख्य रूप से रंजू सिंह, रेखा प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.