बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। महाराणा प्रताप विचार मंच, बोकारो की जिला कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक मंगलवार को होटल वसंत विहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष बाबू उदय सिंह ने की। संगठन की मजबूती, समाजहित के कार्यों तथा आगामी दो वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मंच के संविधान के अनुसार दो वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद रंजेश कुमार सिंह को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। रंजेश कुमार सिंह ने कहा कि मंच समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, प्रतिभाओं के सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता को संगठन की प्राथमिक...