Bokaro News: महली समाज को संगठित करने पर जोर, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: तुपकाडीह के अंबेडकर नगर में प्रमंडलीय महली जाति समाज सुधार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जयकुमार महली ने की, जबकि संचालन करमचंद महली ने किया। बैठक में समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के समग्र विकास और संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाना आवश्यक है। इसके माध्यम से शहर और गांवों में रहने वाले स्वजातीय बंधुओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता को मजबूत किया जाएगा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में तांतरी पंचायत स्थित सामुदायिक विकास भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 दिसंबर को जैनामोड़ के मिश्रा साइड स्थित टाउन हॉल में जिला सम्मेलन आयोजित करने पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.