बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: प्रखंड के कर्रीखुर्द पंचायत अंतर्गत पैसरा गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयराम मांझी (42 वर्ष) के रूप में की गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जयराम मांझी धान की बुआई का कार्य करने के बाद अपने मवेशी को धोने के लिए गांव के तालाब में गए थे। यह भी पढ़ें- Ara News: मवेशी चराने निकले युवक की सोन में डूबने से मौत, पांचवें दिन मिला शव घटनाक्रम इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर तालाब में नहा रहे एक ग्रामीण ने घटना की सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और जाल व झागर की मदद से खोजबीन शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद उनका शव तालाब से बरा...