बोकारो, सितम्बर 4 -- Bokaro News: पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको में शुक्रवार को प्रातः एक महिला की अजीबोगरीब स्थिति में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने गाय को पकड़कर कहीं अन्यत्र बांधने जा रही थी कि अचानक पेड़ पर बैठे दो हनुमान (बंदर) अचानक कूद पड़े। ऐसे में महिला की गाय सहित अन्य मवेशी दौड़ने लगे। सभी मवेशी महिला को कुचलते गए। बुरी तरह से घायल महिला हो अस्पताल ले जाया गया, पर बचाया नहीं जा सका। परिवार सहित पूरे मुहल्ले में शोक छाया हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...