बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार रात कालीपूजा के आयोजन को लेकर बैठक हुई। मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2026 की पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। इस दौरान नई पूजा समिति का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। समिति के अध्यक्ष दीपक स्वर्णकार, सचिव धीरेन कपरदार, कोषाध्यक्ष अजय स्वर्णकार और संरक्षक रवि कुमार स्वर्णकार बनाए गए। इसके अलावा आयोजन की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए करीब 21 सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में पूजा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता पर विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धालुओं की अटूट आस्था व श्रद्धा का केंद्र है आनंदमयी काली मंदिर सदस्यों ने आपसी सहयोग से पूजा को सफल ...