बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गंगा भालोटिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद समिति की पूर्व अध्यक्षों और विशिष्ट सदस्यों ने सामूहिक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा अग्रवाल ने किया। गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समिति की अध्यक्ष माया अग्रवाल ने सावन मेले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पारंपरिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में सम्मान इस अवस...