बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, चास की अध्यक्षता में 37 चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा, अंचल अधिकारी रवि कुमार आनंद सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि 8 एवं 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नाम कटने, अन्यत्र स्थानांतरित होने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार के लिए दावा-आपत्ति का निपटारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 8-9 व 22-23 अगस्त को सभी बूथों पर लगेंगे मतदाता विशेष शिविर : डीसी यह भी पढ़ें- Palamu News: एसआईआर को लेकर आज और कल सभी बूथों पर लग...