बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के तहत पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों के मतदाताओं की मतदाता सूची संबंधी त्रुटियों के निवारण के लिए पेटरवार में तीन स्थानों पर सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर मतदाता अपनी प्रविष्टियों में सुधार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को विभिन्न सेंटरों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सेंटरों पर पहुंच रहे मतदाताओं को त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम ने प्रखंड के विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे त्रुटि निवारण कार्य की जानकारी ली और मौके पर तैनात...