बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। अशोक राम ने बताया कि 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों के 65 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 तथा चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मतदाता सूची के प्रारूप तथा एएसडीडीएफ सूची को बीएलए-2 के साथ साझा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर: जिले...