बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो की ओर से आहूत मासव्यापी मजदूर संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एसएमएस-2 सीसीएस विभाग का दौरा कर मजदूरों से संवाद किया गया। इस दौरान नेताओं ने वेतन समझौते, ग्रेच्युटी, पेंशन व ठेका मजदूरों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रबंधन पर मजदूर हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- जेबीसीसीआई के लिए ट्रेड यूनियनों ने चेयरमैन को लिखी चिट्ठीवेतन समझौते की लंबित स्थिति एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि 1 januari 2017 से देय वेतन समझौता अब तक लंबित है। प्रबंधन मजदूरों की वैध मांगों व स्थापित अधिकारों को स्वीकार नहीं कर रहा है। उन्होंने नियमित व ठेका मजदूरों के लिए सम्मानजनक वेतन पुनरीक्षण के साथ सामाजिक सुरक्षा लाभ बढ़ाने की मांग की।ग्रेच्...