बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: पूर्व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी को सर्वसम्मति से बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन का महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए यूनियन हर संभव प्रयास करेगी। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना यूनियन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के मेहनतकश कर्मचारी लगातार उत्पादन के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर राष्ट्र के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से देश के औद्योगिक विकास को मजबूती मिल रही है। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। त्रिपाठी ने कहा कि यूनियन मजदूरों के अधिकारों, सुविधाओं और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एटक के 43वें राष्ट्...