Bokaro News: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चचेरी बहन को दी अंतिम विदाई, शोकाकुल परिवार से मिले
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: पेटरवार। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की चचेरी बहन चित्रलेखा कुमारी (40 वर्ष) का सोमवार को मुरुबन्दा स्थित आवास पर असामयिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही मंत्री शोकाकुल हो गए और दामोदर नदी स्थित श्मशान घाट पहुंचे। यहां उन्होंने बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान मंत्री ने दिवंगत बहन के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री की चचेरी बहन के असामयिक निधन पर बोकारो जिला झामुमो सचिव मुकेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, राकेश शेठी, गंगाधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.