बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत रांची के ओरमांझी से बोकारो के जैनामोड़ तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को लेकर कसमार प्रखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कसमार-बहादुरपुर पीडब्ल्यूडी सड़क पर बनगजरा के समीप फोरलेन हाईवे पर इंटरचेंज निर्माण की दिशा में पहल आगे बढ़ गई है।

इंटरचेंज निर्माण की स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्म निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पहल के बाद यहां इंटरचेंज निर्माण को सहमति मिलने और इसकी डीपीआर तैयार किए जाने की जानकारी उनके विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम ने दी है। मालूम हो कि एक माह पूर्व विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, पोंडा पंचायत के मुखिया हारू रजवार समेत अन्य ग्रामीणों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पत्र देकर बनगजरा में इंटरच की मांग की थी। इसके एक सप्ताह बाद क...