Bokaro News: मंत्री योगेंद्र पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन
बोकारो, अक्टूबर 16 -- Bokaro News: झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। सरहचिया, बांध कॉलोनी, कथारा चार नंबर, हजारी पटवा बस्ती, लटकुट्टा, आईईएल गोमिया, गोमिया थाना चौक और होसिर पांडे टोला स्थित पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण कायम रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: नवरात्र बुराइयों को मिटाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.