Bokaro News: मंत्री योगेंद्र ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिया भरोसा
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: पेटरवार,प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर सोमवार की शाम गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये अनेकों लोगों ने भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये अनेकों लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर नागरिक के हित में सतत कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.