Bokaro News: मंत्री ने नेमरा पहुंच लिया तैयारियों का जायजा
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी माताजी, दिवंगत रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म सह श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक चर्चा की। साथ ही, लोगों की सुविधा, सुचारु आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Jamshed...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.