बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंडल कारा चास में गायत्री परिवार की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने कारा में बंद कैदियों को राखी बांधी और उनके बीच मिठाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान कैदियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। सदस्यों ने उन्हें अपनी गलतियों से सीख लेकर भविष्य में अच्छे कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के अरविंद पाण्डेय, विनय किशोर, अनिल कुमार, सचितानंद साह, नटेश्वर मंडल, गुडु साव, राजकुमारी, रेणु वर्णवाल, अंजू शर्मा, नीतू देवी, भारती श्रीवास्तव, सुमन मंडल, अंजली एडवोकेट, अनीता कुमारी, चंदा देवी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जरूरी संक्षेप फोटो स...