Bokaro News: भौंरा में एनआई कार्य से चार मेमू ट्रेनें रद्द
बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भौंरा (बीसीबी) स्टेशन पर 30 सितंबर को एक दिवसीय नॉन-इंटरलॉकिंग एनआई कार्य किया जाएगा। इसके कारण यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार मेमू ट्रेनों का परिचालन बुधवार को रद्द रहेगा। आद्रा-खानुडीह-भोजूडीह मेमू 68071/68074, भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 68079/68080, आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 68077/68078 व भोजूडीह-भागा-आद्रा मेमू 68073/68072 का परिचालन 30 सितंबर को रद्द रहेगा। वहीं 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर ट्रेन को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप 30 सितंबर को आद्रा-गोमो-आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों से यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.