बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: चास थाना क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित मछलीपट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष जमीन के एक टुकड़े पर अपना-अपना दावा करते हुए आमने-सामने आ गए। झड़प में मनभूलू धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण जख्मी मनभूलू धीवर ने पुलिस को बताया कि भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में आरोपी पक्ष के लोग उनकी जमीन पर कथित रूप से जबरन घर का निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी लेने और विरोध करने पहुंचे तो चार लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने अचानक रड और चाकू से हमला कर दिया।

चोट की गंभीरता हमले में मनभूलू धीवर के सिर में गंभीर चोट लगी है। इलाज के दौरान सिर में चार टांके ल...